Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण की सौगात हमें अवश्य देनी चाहिए: राजस्थान एसोसिएशन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 जुलाई:
राजस्थान एसोसिएशन के द्वारा सैक्टर-14 स्थित मंदबुद्धि बच्चों के स्कूल में पौधारोपण का आयोजन किया गया। संस्था के महासचिव संजीव जैन ने बताया कि जैसा कि आप सभी को विदित है कि मानसून आ चुका है मानसून के अंदर हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण किया जाना चाहिए, जिससे आने वाली हमारी पीढिय़ों को उसका लाभ मिल सकें क्योंकि आज हम कोई पौधारोपण करते हैं तो उसको बढऩे में समय लगता है यदि हम जीवन में हमारी आने वाली पीढिय़ों को शुद्ध वातावरण का तोहफा अवश्य देना चाहिए।
इस मौके पर अध्यक्ष मधु लड्ढा ने समाज के विभिन्न संस्थाओं से भी आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मानसून के दौरान पौधारोपण करें। अध्यक्ष मधुसूदन लड्ढा ने बताया कि इस प्रांगण में जो पौधे लगाए गए हैं वह जामुन और फलदार हैं ये केवल छांव ही नही बल्कि फल भी देंगे तथा आगे भी हमारी यह मुहिम जारी रहेगी। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मधुसूदन लड्ढा, महासचिव संजीव जैन, नवल मूंदड़ा, मधुसूदन मटोलिया, अजय लखोटिया, विमल खंडेलवाल, स्कूल की अध्यापिका गण का अहम योगदान रहा।

Related posts

दल-बदलुओं की टोली सीमा की सीमा लांघ अब विजय-धनेश के दरबार में!

Metro Plus

Savitri Polytechnic फॉर वूमैन में शाइनिंग स्टार ऑफ सावित्री का आयोजन धूमधाम से किया गया

Metro Plus

शहीदी दिवस पर शील मधुर ने शहीदों को याद करते हुए वेबसाइट लांच की

Metro Plus