Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में नीला दिवस मनाया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 जुलाई:
फरीदाबाद मॉडल स्कूल में नीला दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिनन प्रकार के कार्यक्रम नन्हे-मुन्हे बच्चों ने प्रस्तुत किए। इतनी कड़क गर्मी के बाद बच्चे तो क्या बड़ो को भी बारिश का इंतजार बड़े उत्साह से होता है। सभी बच्चे नीले रंग की पोशाक व छातों से सुसज्जित थे।
इस मौके पर स्कूली बच्चे रंग-बिरंगे छाते लेकर निकले बच्चों ने अपनी बरखा रानी के स्वागत में कई गीत गाए व उन गीतों पर नृत्य किए। इन गीतों व कविताओं के माध्यम से बच्चों ने बताया कि मॉनसून धरती के प्रति आभार व्यक्त करने का महोत्सव है। बारिश से धरती का श्रृंगार होता है और जल ही जीवन है, जिस कारण हमें जल का सही उपयोग करना चाहिए।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बच्चों को मानसून के महत्व व पानी बचाने और वर्षा जल संरक्षण के कारणों के बारें में जागरूक किया गया। बच्चों ने कागज की नाव बनाकर पानी में बहाया और ”शो एंड टेलÓÓ गतिविधि में भाग लिया । सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ मॉनसून का आनंद लेते हुए नीला दिवस मनाया ।

Related posts

मानव रचना में स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल एक्सपोजर देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं

Metro Plus

सुमित गौड़ ने किया हजारों युवाओं के साथ परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत

Metro Plus

….जब कर डाला उड़ीसा की नाबालिग लड़की का बलात्कार

Metro Plus