Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कोरोना के दौरान प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित करने के वालों को फरीदाबाद प्रशासन करेगा सम्मानित

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट।
Faridabad News,19 फरवरी:
कोरोना से गंभीर स्थिति में आने के बाद प्लाज्मा देने से कई गंभीर मरीजो की हालत में सुधार हो लोग ठीक हो सके और बहुत सी जिंदगीओं को बचाया जा सका और ये हो पाया प्लाज्मा डोनर की वजह से ऐसे ही शहर में प्लाज्मा दान करने वाले डोनर जिन्होंने प्रशासन द्वारा स्थापित प्लाज्मा बैंक में अपना प्लाज्मा एक से ज्यादा बार स्वेच्छा से दान दिया उन सभी प्लाज्मा वीरों को फरीदाबाद प्रशासन और भारत विकास परिषद फरीदाबाद जिला द्वारा शनिवार को सुबह 10.30 बजे हुडा कन्वेंशन सेंटर में सम्मानित किया जायेगा।
फरीदाबाद में प्रशासन द्वारा सबसे पहले ई.एस.आई.सी. मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा बैंक का उद्वघाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा हुआ था। उसके बाद प्रशासन द्वारा संत भगत सिंह जी महाराज ब्लड बैंक और डिवाइन ब्लड बैंक में प्लाज्मा बैंक विधिवत संचालित किया गया। जिसमें शहर के सैकड़ों प्लाज्मा डोनर्स ने प्लाज्मा दान किया।
जिला प्लाज्मा कोऑर्डिनेटर उमेश अरोड़ा ने बताया कि जिले में जो भी प्लाज्मा दान प्लाज्मा बैंक में हुआ है वो उपायुक्त फरीदाबाद के निर्देशानुसार विधानसभा और फिर वार्ड समिति द्वारा कोरोना से ठीक हुए लोगों को प्रोत्साहित कर प्लाज्मा दान करवाया गया और जरूरतमंद मरीजों को दिलवाया गया। इसके लिए प्रशासन द्वारा कई शिविरों और कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न संस्थाओं और स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। ऐसे ही सेवा देने वाली संस्थाओं को और प्लाज्मा देने वाले डोनर्स को फरीदाबाद प्रशासन द्वारा भारत विकास परिषद् के संयुक्त कार्यक्रम में उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया जायेगा। भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल हम सभी के लिए एक बहुत ही मुश्किल समय था। जिसमें पूरे देश में विभिन्न संस्थाओं ने सरकार का पूर्ण सहयोग कर कंधे से कंधा मिला कर खड़ी हुई और आमजन को किसी भी तरह से परेशानी न आए इसके भरसक प्रयास हुए इसीलिए उन सभी संस्थाओं का सम्मान हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है जिससे की उन्हें प्रोत्साहन मिले।
इस कार्यक्रम में फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल यादव, भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत गर्ग, एसडीएम फरीदाबाद जितेंद्र कुमार, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रणदीप सिंह पुनिया और मुख्य औषधि नियंत्रक करन गोदारा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Related posts

छठे नवरात्रे पर वैष्णोदेवी मंदिर में हुई मां कात्यायनी की पूजा

Metro Plus

Dr. Sumita Misra addressing a press conference organized to announce the 3rd edition of Chandigarh

Metro Plus

FMS में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अध्यापक दिवस

Metro Plus