Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने डॉ०भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्वांजलि

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News,7 दिसम्बर:
भारत के संविधान निर्माता चिंतक और समाज सुधारक डॉ०भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय फरीदाबाद पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्पित कर श्रद्वांजलि दी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बाबा साहेब को याद करते हुए उनका जीवन परिचय और उनके अनमोल वचनों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। बाबा साहेब गरीब, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। डॉ० भीमराव अंबेडकर भारत के आधुनिक निर्माताओं में से एक माने जाते हैं। उनके विचार व सिद्धांत भारतीय राजनीति के लिए हमेशा से प्रासंगिक रहे हैं। दरअसल वे एक ऐसी राजनीतिक व्यवस्था के हिमायती थे। जिसमें राज्य सभी को समान राजनीतिक अवसर दे तथा धर्म, जाति, रंग तथा लिंग आदि के आधार पर भेदभाव न किया जाए। उनका यह राजनीतिक दर्शन व्यक्ति और समाज के परस्पर संबंधों पर बल देता है। उनका यह दृढ़ विश्वास था कि जब तक आर्थिक और सामाजिक विषमता समाप्त नहीं होगी, तब तक जनतंत्र की स्थापना अपने वास्तविक स्वरूप को ग्रहण नहीं कर सकेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा राज्य सरकार डॉ० भीमराव अंबेडकर द्वारा देखे गए सपने को अपनी रीति-नीति व सरकारी योजनाओं के माध्यम से चरितार्थ कर रही हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के साथ प्रदेश महामंत्री ओ.बी.सी. मोर्चा सुरेंद्र जांगड़ा, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर.एन. सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव भाटी, जिला प्रशिक्षण प्रमुख प्रवीण चौधरी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, नरेश नंबरदार, राजबाला सरधाना, लाजर रणजीत सेन, भगवान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता मंडलों के अध्यक्ष व जिले के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

चैम्बर की मीटिंग में छाया रहा PNG जनरेटर सैट एवं अडानी पीएनजी गैस सप्लाई का मुद्दा।

Metro Plus

DLF Industrial Area to become World Class – thanks to Industry Minister Sh. Vipul Goel

Metro Plus

धार्मिक आयोजनों से होता है बुराईयों का अंत: बंटी भाटिया

Metro Plus