Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

युवा वर्ग को नौकरी प्रदान करने हेतू भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट मुहिम चलाएगा: मल्होत्रा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 12 अगस्त:
भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट युवा वर्ग को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष मुहिम तैयार करेगा ताकि नौकरी ढूंढने की बजाय युवा वर्ग नौकरी प्रदान करने के योग्य बन सके। युवा शक्ति ट्रस्ट के आंत्रेप्यूनर सलैक्शन पैनल के चेयरमैन जे.पी. मल्होत्रा ने यह जानकारी देते बताया कि इस संबंध में विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम व वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि ट्रस्ट के चेयरमैन ए.के. गौड़ के नेतृत्व में ट्रस्ट ने ग्रामीण आंचल तथा कलस्टर विकास पर ध्यान देने की योजना का विस्तार करने की नीति तैयार की है जिसमें युवा वर्ग को शामिल किया जा रहा है।
इस मौके पर जानकारी दी गई कि ट्रस्ट द्वारा बीवाईएसटी कांफ्रेंस हाल में तीन दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 37 युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें 22 महिलाएं भी शामिल थी।
इस मौके पर श्री मल्होत्रा ने बताया कि पिछली तिमाही में ट्रस्ट ने 1550 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य प्राप्त किया। इसके साथ 30 प्रोजैक्टों में 103 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। यही नहीं इन्हें बैंकों से ऋण संबंधी प्रक्रिया में भी सहयोग दिया गया।
उल्लेखनीय है बीवाईएसटी एक नॉन प्रोफिट आर्गेनाईजेशन है जोकि राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु तत्पर है। ट्रस्ट श्री ए.के.गौड़, स० मोहन सिंह, मेजर जनरल एस.के. दत्त, जे.पी. मल्होत्रा, एस.एन. दुआ, हितेंद्र पुनयानी, सुश्री चारू स्मिता मल्होत्रा, रंजना शर्मा, गीता सैनी, गीता रंगा और अन्य लोगों के नेतृत्व में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। यही नहीं कलस्टर हैड पी.के. कौल द्वारा तैयार किए गए डिजाईन के तहत ट्रेनिंग कार्यक्रमों को प्रभावी रूख दिया जा रहा है।
श्री मल्होत्रा और श्री गौड़ के अनुसार अगले आठ माह में 70 आंत्रेप्यूनर्स के प्रोजैक्ट को पूर्ण रूप देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इससे 400 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Related posts

संत निरंकारी मिशन ने महावैक्सीनेशन अभियान में भाग ले 331 लोगों को लगवाई वैक्सीन।

Metro Plus

Grand Columbus International School’s kindergarten Visit to SuperMarket

Metro Plus

उद्योगपति जे.पी. मल्होत्रा ने विद्यार्थियों से किए अपने जीवन के अनुभव सांझे

Metro Plus