Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में रक्षा बंधन समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 अगस्त:
सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में रक्षा बंधन समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे रंग बिरंगी पोशाकों में सजे हुए स्कूल पहुंचे। बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर बांधने के लिए नए-नए डिजाईन की राखियां लाई थी। भाई भी बहनों के लिए रंग-बिरंगे सुन्दर उपहार लाए। सभी बच्चे इस अवसर पर बड़े ही उत्साहित और प्रफुल्लित थे। बहनों ने बड़े उत्साह के साथ भाइयों को राखी बांधी। बच्चो ने आपस में मिठाइयों तथा उपहारों का आदान-प्रदान किया। सबने मिलकर रक्षाबंधन से सम्बंधित कहानियां और गाने सुनाए।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि हिन्दू श्रावण मास जुलाई-अगस्त के पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला यह त्योहार भाई का बहन के प्रति प्यार का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों की दाहिनी कलाई में राखी बांधती हैं, उनका तिलक करती हैं और उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लेती हैं। हालांकि रक्षाबंधन की व्यापकता इससे भी कहीं ज्यादा है। राखी बांधना सिर्फ भाई-बहन के बीच का कार्यकलाप नहीं रह गया है। राखी देश की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा, हितों की रक्षा आदि के लिए भी बांधी जाने लगी है।

Related posts

अनियमित जगहों पर रजिस्ट्री होने का गलत व भ्रामक प्रचार करने वालों पर होगी कार्यवाही: तहसीलदार गुरूदेव

Metro Plus

मल्होत्रा ने कहा, क्षमता के लिए भारतीय युवा महत्वपूर्ण स्त्रोत

Metro Plus

विभाजन विभाषिका स्मृति दिवस पर प्राणों का बलिदान करने वाले गुमनाम बलिदानियों का किये जायेंगे श्रद्धासुमन अर्पित।

Metro Plus