Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 14 नवंबर:
डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस बड़े उत्साह, आनंद और उल्लास के साथ मनाया गया। यह दिन बचपन की मासूमियत, रचनात्मकता और खुशियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है, जिन्होंने कहा था कि बच्चे ही देश के भविष्य की नींव हैं।

इस कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना सभा और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं। रंगारंग कार्यक्रम में गीत, नृत्य, नाटक, कविताएं और भाषण शामिल थे। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटक ने बच्चों को खूब आनंदित किया। विद्यालय के प्रांगण में चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद और खेल विभिन्न गतिविधियां व प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा के कहा कि स्कूल में बाल दिवस का आयोजन करके बच्चों को स्पेशल फील कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ बच्चों के खेलने, गाने या गिफ्ट पाने का नहीं, बल्कि उनके अधिकारों, शिक्षा और उज्जवल भविष्य की याद दिलाने का प्रतीक है। बाल दिवस हर उस मासूम मुस्कान का उत्सव है जो देश का आने वाला कल हैं। उन्होंने कहा हर बच्चा अनमोल है, उसमें एक नई सुबह की आशा और उज्ज्वल भविष्य की किरण छिपी है। हमें बच्चों को केवल ज्ञान नहीं, अच्छे संस्कार भी देना चाहिए ताकि वे समाज और देश का गौरव बन सके।

Related posts

SI गजराज सिंह हुए इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत, SP नीतीश अग्रवाल ने लगाए स्टार!

Metro Plus

CM फ्लाइंग द्वारा संदिग्ध नकली NCERT किताबों को लेकर रेड।

Metro Plus

हुड्डा साहब की लोकप्रियता से घबराई भाजपा सरकार: सिंगला

Metro Plus