Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

DAV शताब्दी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
सोनीपत News, 14 अगस्त:
सोनीपत स्थित दिन बंधू छोटू राम साइंस और टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डी.ए. शताब्दी कॉलेज के विजेता छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार के रूप में 64,000 की राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार विजेताओं में सोनल शर्मा को ऑन द स्पॉट पेंटिंग में प्रथम, प्रजव्वल अग्रवाल को डिबेट में द्वितीय रहे। स्किट टीम मुस्कान, कुंकुम, युगल अक्षय और साक्षी ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ० सतीश आहूजा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धन्यवाद देते हुए कल्चरल एक्टिविटी के इंचार्ज मुकेश बंसल और डॉ० सुनीति आहूजा और विजेताओं और को बधाई देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनांए दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ० सतीश आहूजा ने बताया की कॉलेज कल्चरल एक्टिविटी की टीम ने मुकेश बंसल और डॉ० सुनीति आहूजा के नेतृत्व में युथ फेस्टिवल में लगातार 11वीं बार चैंपियन रहा है साथ ही राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और फरीदाबाद का मान सम्मान बढ़ा रहे है।

Related posts

Lion Leaders ने पुलिस लाईन में DAV स्कूल के बच्चों को की 51 हजार रूपये की खेल सामग्री भेंट

Metro Plus

होटल, गेस्ट हाउस के संचालक हो जाए सावधान हो सकता है मुकदमा दर्ज! जानें क्यों?

Metro Plus

Delhi Scholars International की छात्राओं ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते 10 पदक

Metro Plus