Metro Plus News
एजुकेशनगुड़गांवफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे, जो खुलेगा उस पर FIR होगी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 दिसम्बर: हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने HPSC के Delegation की बात सुनकर schools की छुटिटयों रद्द करने के लिए जो मौखिक तौर पर स्कूल खोलने के लिए कहा था उससे वो अब बैकफुट पर आते हुए मुकर गए हैं। मंगलवार शाम को जहां उन्होंने इस खबर को मात्र अफवाह बताया वहीं DC फरीदाबाद ने तो बाकायदा एक प्रेस नोट जारी कर आदेश जारी कर दिए हैं कि जो भी स्कूल खुला मिलेगा उसके खिलाफ प्रशासन पुलिस में FIR कराएगा।
जबकि दूसरी तरफ HPSC ने मंत्री की बातों में आकर एक मैसेज जारी कर स्कूल्ज खोलने के लिए कह भी दिया।
ध्यान रहे कि कल शाम से लेकर देर रात तक मेट्रो प्लस की खबर के बाद पूरे हरियाणा के स्कूलों में यही संशय बना रहा कि वो स्कूल खोलें या नहीं। आखिरकार शिक्षा मंत्री को रात का बयान जारी करना पड़ा कि स्कूल बंद रहेंगे। बाकी का फैसला वो बुधवार को चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मीटिंग लेने के बाद करेंगे। वहीं मंत्री महोदय ने यह तो स्वीकार किया है कि इस मामले में फरीदाबाद के स्कूल संचालकों के एक प्रतिनिधिमंडल गुरूग्राम में उनके निवास पर उनसे आकर मिला था लेकिन छुट्टी रद्द करने की बात से वो अब मुकर गए।
जो भी हो, जिस तरह से मंगलवार को जो पूरे दिन मेट्रो प्लस की खबर के बाद यह हाइवोल्टेज ड्रामा चला उससे स्कूल संचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
अब देखना यह है कि बुधवार की मीटिंग में मंत्री महोदय शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बात करके क्या फैसला लेते हैं।
हां, इतना जरूर है कि यदि छुट्टी के आर्डर वो लिखित में कैंसिल नही करवाते हैं तो इससे स्कूली बच्चों को पढ़ाई का नुकसान उठाना पड़ेगा।

 

Related posts

एसीपी एनआईटी शाकिर हुसैन ने दिया व्यापारियोंं को भयमुक्त होकर रहने का आश्वासन, व्यापारियोंं ने किया फूल-मालाओं से भव्य स्वागत

Metro Plus

बिजली अधिकारियों की दलीलों और मुख्यमंत्री की दरियादिली से देखो कैसे हुआ लोगों की शिकायतों का समाधान?

Metro Plus

जनहित सेवा संस्था ने किया ग्रामीण आंचल के मेधावी लोगों को सम्मानित

Metro Plus