Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

विकास फागना NSUI के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 19 अगस्त:
एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा व राष्ट्रीय सचिव एवं एनएसयूआई हरियाणा के प्रभारी सन्नी मेहता ने विकास फागना को फरीदाबाद का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि फरीदाबाद में छात्र-छात्राओं की आवाज उठाने वाले विकास फागना की मेहनत व लगन से कार्य करने पर एनएसयूआई ने विकास फागना को फरीदाबाद का जिला उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि विकास फागना कई सालों से एनएसयूआई के साथ जुड़े हुए है और छात्रों की हित की आवाज को उठाकर उन्हें इंसाफ दिलाने का कार्य करते आ रहे है उनकी संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने पर संगठन ने फैसला किया की विकास को पद दिया जाए।
इस अवसर पर विकास फागना ने कहा कि एनएसयूआई के प्रभारी ने जो उन्हें पद देकर जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे और छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी होगी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। विकास फागना ने खास तौर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंडन, तिगांव विधानसभा के विधायक ललित नागर, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, बलजीत कौशिक, राजेश खटाना, विकास वर्मा, अनुज शर्मा,पराग शर्मा का धन्यवाद किया है।

Related posts

जाट समाज ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus

मानव रचना में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस, महिलाओं को किया गया सम्मानित।

Metro Plus

निगमायुक्त यशेंद्र सिंह ने महापौर से मुलाकात कर विकास कार्यों पर की चर्चा!

Metro Plus