Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

अग्रवाल समिति ने किया जोड़ों के दर्द पर जागरूकता सेमिनार एवं चेकअप शिविर का आयोजन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Ballabgarh News, 25 अगस्त: अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ द्वारा जोड़ों के दर्द पर एक जागरूकता सेमिनार एवं चेकअप शिविर का आयोजन अग्रसेन भवन, चावला कॉलोनी में किया गया। यह कार्यक्रम समिति के पूर्व प्रधान दिवंगत आशाराम अग्रवाल की स्मृति में किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयप्रकाश गुप्ता ब्लैक रोज़ मेहंदी वाले, विशिष्ट अतिथि आर डी गुप्ता अध्यक्ष उद्योग एवं व्यापार मंडल, श्यामलाल गोयल, Retd. IPS अधिकारी, भगवान दास गोयल अध्यक्ष श्री वैश्य अग्रवाल समाज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के हरियाणा कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने की। सभी अथितियों ने महाराजा अग्रसेन एवं आशाराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कवि मोहन शास्त्री ने आशाराम जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
समिति के प्रधान जितेंद्र सिंगला, एडवोकेट, उप प्रधान सूरज सिंगला, महासचिव लोकेश अग्रवाल, सचिव राजू मित्तल, संगठन मंत्री विजय मंगला, कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। मंच संचालन ललित गोयल ने किया। डॉक्टर युवराज कुमार, डायरेक्टर हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग, क्यूआरजी हॉस्पिटल फरीदाबाद ने गठिया के रोग के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। बाद में अनेक लोगों ने डॉ से अपने प्रश्न पूछकर शंकाओं का निवारण किया।
कार्यक्रम में श्री टेकचंद अग्रवाल, डॉ विजेंद्र पाल सिंगला, ललित बंसल, आई डी महाजन, कैलाश चंद गर्ग, प्रमोद मित्तल,अशोक मंगला, प्रेम खट्टर, विनोद अग्रवाल, मूलचंद गोयल, निर्वाण शर्मा, इंदु गोयल, प्रेरणा अग्रवाल, रेनू गुप्ता,सीमा सिंगला, राजरानी गोयल, छवि बंसल, शशि सिंगला, सीमा जैन एवं समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में 300 मरीजों ने डॉक्टर से चेकअप करा कर स्वास्थ्य लाभ उठाया।

Related posts

सरकार के प्रयास और जनभागेदारी से स्मार्ट सिटी का आईना बनेंगे स्मार्ट पार्क:अमन गोयल

Metro Plus

तिगांव विधानसभा को सीएम ने दिया 150 करोड़ का नायाब तोहफा

Metro Plus

कृष्ण भारद्वाज बने रुंधी रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के मेंबर।

Metro Plus