Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीति

Smart Mind प्ले स्कूल में लड्डू गोपाल का फैशन शो बना आर्कषण का केन्द्र

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़़, 26 अगस्त:
चावला कॉलोनी के स्मार्ट माईंड प्ले स्कूल तथा भारत विकास परिषद बल्लबगढ़ शाखा द्वारा संयुक्त रूप से जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल के एक आर्कषक फैशन शो तथा कीर्तन का आयोजन किया गया। लड्डू गोपाल में कालोनी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा ठाकुर जी का एक से बढ़कर एक लड्डू गोपाल बनाकर प्रदर्शनी में लाईं। इस फैशन में करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत विकास परिषद माधव शाखा की प्रधान निधि जैन, नारायण शाखा की प्रधान प्रतिभा तिवारी तथा मैट्रो प्लस की चेयरपर्सन एवं समाजसेवी ऋचा गुप्ता ने जज के तौर पर प्रदर्शनी का अवलोकन पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं के रूप में क्रमश: मंजू, रशमी मंगला तथा राखी गर्ग का चयन किया। इन तीनों विजेताओं को जहां गिफ्ट से नवाजा गया वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरूस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं निधि जैन ने कीर्तन में
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद टिबड़ेवाल, बल्लबगढ़ शाखा के अध्यक्ष मनीष अरोन, समाजसेवी भगवत प्रसाद, पत्रकार नवीन गुप्ता, गौरव गुप्ता, जितेन्द्र जैन, राहुल बंसल आदि अतिथिगण विशेष तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन सुमित मंगला ने किया।
स्कूल की डॉयरेक्टर गीता मंगला तथा अंजना मंगला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने कृष्णभक्ति के रसभरे गीत गाकर नाचते हुए माहौल को बृजमय बना दिया। कार्यक्रम में कृष्णजी की वेशभूषा में आए छोटे-छोटे बच्चे भी आर्कषण का केन्द्र बने हुए थे।

Related posts

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए किया गया काम सभी को एक बेहतर समाज देगा: डॉ. प्रशांत भल्ला

Metro Plus

20 वर्षीय युवक को आया हार्ट अटैक, SSB अस्पताल ने इलाज कर बचाई जान: डॉ. बंसल

Metro Plus

KUNDAN GREEN VALLEY स्कूल के छात्रों ने हरियाणा इंटर स्कूल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत स्कूल का नाम किया रोशन

Metro Plus