Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

Delhi Scholars के छात्रों ने किया 17 मैडल और 2 ट्रॉफियों पर कब्जा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Greater Faridabad, 2 सितंबर
: Delhi Scholars International School (DSIS) में आयोजित शतरंज (Chess) प्रतियोगिता में DSIS के ही छात्र-छात्राओं ने 17 मैडल तथा 2 ट्रॉफियों पर अपना कब्जा कर लिया। अंडर-7 में 9, अंडर-9 में 3, अंडर-11 में 3, अंडर-13 में 1 और अंडर-17 में 1 मैडल प्राप्त किए। अंडर-7 में सावी ने ट्रॉफी प्राप्त की तथा अंडर-13 में सराहना ने ट्रॉफी प्राप्त की।
अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं की इन उपलब्धियों पर विद्यालय के अध्यक्ष टी.एस. दलाल ने छात्रों को बधाईं दी। विद्यालय के प्रबंधक प्रयास दलाल ने भी बधाईं देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं का यह प्रयास सराहनीय है।
विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ गतिविधियों में भी आसमान को छू रहा है।

Related posts

मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एंटी रैगिंग पर सेमिनार का किया गया आयोजन

Metro Plus

महिला शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है:कुमारी शैलजा

Metro Plus

गुरूनानक देव जी के उपदेश

Metro Plus