Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Delhi Scholars स्कूल में चन्द्रयान-2 की वीडियो दिखाकर छात्रों को किया गया प्रेरित

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Greater Faridabad News, 7 सितम्बर:
दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को चन्द्रयान-2 का वीडियो दिखाकर छात्रों को कभी भी निराश न होने की प्रेरणा दी गई। चन्द्रयान-2 का पूरा वीडियो छात्रों को दिखाया गया जिसमें चन्द्रयान-2 चन्द्रमा के दक्षिणी धु्रव से थोड़ी सी दूरी पर भारतीय वैज्ञानिकों की कनैक्टिविटी से दूर हो गया। इसके कारण वैज्ञानिकों में निराशा और भावुकता दिखाई दी। इसे देखकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैज्ञानिकों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हे आत्मबल न खोने की प्रेरणा दी और पुन: ऐसी कठिन उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक टी.एस.दलाल ने भी छात्रों को अभिप्रेरित करते हुए यही कहा कि जीवन में निराश होकर हम हार कभी न मानें और निरंतर आगे बढऩे की कोशिश करें। साथ ही बच्चन की कविता की पक्ति दोहराई कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रयास दलाल एवं मुख्याध्यापिका रश्मि सिंह भी उपस्थित थी। जिन्होंने छात्रों में एक नए उत्साह का संचार किया।

Related posts

TAP DC के मंच से दिया जाता है तकनीकी प्रशिक्षण व पर्सनैल्टी डेवलपमैंट पर विशेष ध्यान

Metro Plus

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने किया राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का औचक निरिक्षण

Metro Plus

Inner Wheel पॉलीथीन फ्री India के लिए गांवों से काम करेगी: मधु नागपाल

Metro Plus