Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

भारत विकास परिषद् संस्कार ने किया मेधावी बच्चों, सहयोगी अध्यापकों को सम्मानित

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 8 सितम्बर:
भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम विद्या मंदिर स्कूल सैक्टर-15ए में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ फरीइाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के पूर्व प्रधान महेन्द्र सर्राफ ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। जबकि कैलाश शर्मा एवं प्रांतीय संयोजक सुरेन्द्र जग्गा की उपस्थिति गरिमामय रही।
कार्यक्रम में स्कूल के सभी मेधावी बच्चों और विशेष सहयोग देने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया। गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन समारोह के भव्य आयोजन के लिए विद्या मन्दिर स्कूल के प्रिंसिपल आनन्द गुप्ता एवं स्कूल की पूरी टीम का सहयोग मिला।
संस्कार शाखा के अध्यक्ष सुनील गर्ग, सचिव अजय मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता, अनुभव माहेश्वरी, संजीव शर्मा, रमन सूद, सुभाष अग्रवाल, वीरेंद्र गौड़, महिला संयोजिका रमा सरना एवं कार्यक्रम संयोजिका कल्पना अग्रवाल, विनीता गुप्ता, सुनीता रानी, सीमा मंगला, मीरा माथुर, रशिम जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



Related posts

रोटेरियन अनिल बहल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट में जोनल चेयर-एडमिन।

Metro Plus

बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने विद्यासागर स्कूल में किया मूलचंद शर्मा और नरेन्द्र गुप्ता का भव्य स्वागत

Metro Plus

आरडब्ल्यूएज की बैठक में मतदाता सूचियों का अवलोकन

Metro Plus