Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सरपंचों को क्यों मिले पांच करोड़ रूपये? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 24 जनवरी:
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विजेता सरपंचों, जिला पार्षदों एवं ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ पंचायत विभाग के अधिकारियों की एक बैठक विधायक राजेश नागर के भतौला निवास पर हुई। जिसमें सरपंचों को गांव में विकास के लिए पांच करोड़ रूपये निर्गत किए गए।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि आज बेहतर सामंजस्य के लिए ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कराई है। जिसमें सभी का एक दूसरे से परिचय हुआ और स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि आज की बैठक का मकसद विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव होने के बाद गांवों में भी विकास कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इसके लिए आज पांच करोड़ रूपये पंचायतों को दे दिए गए हैं। यह तो शुरूआत है गांवों में विकास की आगे आने वाले समय में करोड़ों रूपयों से हमारे गांवों को चमकाने की तैयारी है।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि अधिकारियों को कह दिया गया है कि जिसे काम करना है, वही तिगांव क्षेत्र में रहे अन्यथा अपना तबादला करवा ले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से करोड़ों रूपये जनता की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं। ऐसे में किसी अधिकारी को यदि काम नहीं करना है, तो हम उसे उसकी सही जगह पर भिजवा देंगे।
इस मौके पर सीईओ पंचायत विभाग सुमन दहिया, एसई रूप हुड्डा, एक्सईएन गजेंद्र सिंह, एसडीओ हरेंद्र सिंह, डीडीपीओ प्रदीप मोर, बीडीओ अजीत सिंह सहित जिला पार्षद अनिल पाराशर, सरपंचों में तिगांव नागर पट्टी से विक्रम प्रताप नागर, तिगांव अधाना पट्टी से वेदप्रकाश, ताजूपुर से पवन, भैंसरावली से मनोज, कौराली से अशोक कुमार, फत्तूपुरा से सुरेंद्र, शाहाबाद से बलबीर सिंह, कांवरा से कृष्ण कुमार, इमामुद्दीनपुर से सतीश कुमार, फैजुपुर खादर से कमल सिंह, मेहमूदपुर से रमेश चंद, पहलादपुर से इन्दिरा, कबूलपुर से रतन, भुआपुर से प्रवीन, घरोड़ा से प्रिंस, भसकोला से सीमा, लेहडोला से सोनिका नागर, मंझावली से रेखा रानी, घुडासन से मुनेश कुमारी, चांदपुर से सूरजपाल भूरा, सिडौला से सचिन अधाना आदि अनेक सरपंच, पंच, जिला पार्षद, ब्लॉक सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

जिला टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus

कर्नाटक में सरकार बनी तो लड्डू बांटकर मनाई खुशी

Metro Plus

Act beyond Green Tokenism:- J.P. Malhotra

Metro Plus