Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विपुल गोयल द्वारा 11.83 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 9 सितंबर:
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पूरे प्रदेश में समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयत्न करती रही है। उसी का नतीजा है कि आज उद्योग व्यवसाय से लेकर शहर के गली कूचे और गांव-गांव में विकास की गाथा लिखी जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सैक्टर-31, सैक्टर-59 और 4 बी में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और अपग्रेडेशन के लिए 11.83 करोड़ की लागत से 3 बड़े निर्माण कार्य होने हैं। जिसके लिए हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने निर्माण कार्यों की आधार शिला रखकर विकास को गति प्रदान की है।
एफ.आई.ए. की बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने उद्योग जगत से जुड़े लोगों द्वारा हार्दिक अभिनंदन किए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया। एवं भरोसा दिलाया कि फरीदाबाद में औद्योगिक इकाईयों की प्रगति के लिए कहीं कोई रूकावट नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर श्री गोयल ने कहा कि इसके लिए प्रदेश से लेकर केंद्र तक जहां भी जरूरत होगी में एफ.आई.ए. के साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी के साथ औद्योगिक विकास आज समाज की सबसे बड़ी जरूरत है।

Related posts

जनसेवा को प्राथमिकता देने के लिए प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री नायब

Metro Plus

सभी किसान 31 दिसंबर तक करवाएं रबी फसलों का बीमा: अपराजिता

Metro Plus

प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से देशवासियों में जागरूकता और ऊर्जा का संचार होता है: पंकज पूजन रामपाल

Metro Plus