Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा ने हरियाणा में 75 पार का नारा दिया है: सीमा त्रिखा

Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट
Rohtak/Faridabad News, 9 सितंबर:
रोहतक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय संकल्प रैली और पन्ना प्रमुख महासम्मेलन में भाग लेने के लिए बडख़ल विधायक सीमा त्रिखा अपने समर्थकों के साथ कई बसों में रवाना हुई। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी, मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर, सीमा त्रिखा और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगे।
इससे पहले बडख़ल विद्यायक सीमा त्रिखा ने विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग बूथों के पन्ना प्रमुखों से संपर्क किया और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के बारे में जानकारी दी। श्रीमती त्रिखा ने कहा कि इस बार भाजपा ने हरियाणा में 75 पार का नारा दिया है। इसलिए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नरेन्द्र मोदी के भाषण को हमें जरूर सुनना चाहिए।
श्रीमती त्रिखा की बात पर गौर करते हुए विधानसभा क्षेत्रों के पन्ना प्रमुखों ने रोहतक जाने की तैयारी की और सभी लोग रोहतक रवाना हुए। सभी लोगों को सीमा त्रिखा ने एनआईटी स्थित दशहरा मैदान से बसों में रवाना किया।
इस अवसर पर सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के इस विशाल पन्ना प्रमुख महासम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह था। आज माननीय प्रधानमंत्री हरियाणा की धरती से कार्यकर्ताओं को एक दिशा देंगे और हम आने वाले विधानसभा चुनावों में जो 75 पार का लक्ष्य स्थापित किया है उसे हासिल करेंगे।

Related posts

स्वच्छता ही कोरोना का बचाव: डॉ०अशवनी गौड़

Metro Plus

NIT-5 में Xtraa Sales के बराबर वाली बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रहने वाले काला को किसने मारा, पढ़े पूरी खबर!

Metro Plus

सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर दुपहिया वाहन चालकों की मृत्यु क्यों होती है? जानें वजह!

Metro Plus