Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

शरद फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालेे सरकारी स्कूल के अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 4 जनवरी:
सैक्टर-21 स्थित शरद फाउंडेशन के कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता शरद फाउंडेशन के संस्थापक डॉ० हेमलता शर्मा व डॉ० एसएन पांडे ने की। वहीं मुख्य रूप से शीनू जैन, राजेश कश्यप, सिमरन कौर सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
इस मौके पर फाउंडेशन की संस्थापक डॉ० हेमलता ने बताया कि इस मीटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूल के टीचरों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन आगामी 28 जनवरी को मानव रचना इंटरनेशनल यूनिर्वसिटी के सभागार में किया जाएगा। जिस की तैयारियों के लिए सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गई।
इस अवसर पर शहर के सभी समाजसेवी, शिक्षाविद्, उद्योगपतियों व सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Related posts

निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास द्वारा समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का किया जा रहा है तुरंत समाधान!

Metro Plus

परमात्मा के दर्शन करने के लिए सतगुरु के शरण में जाना जरूरी है: संत निरंकारी जीके द्विवेदी

Metro Plus

बडख़ल झील एक बार फिर पर्यटन केंद्र के रूप में कैसे उभरेगी? देखें!

Metro Plus