Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 23 अप्रैल: फरीदाबाद मॉडल स्कूल के किड्स विंग में अंर्तराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा आयोजित की गई। सभा में प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला मलिक ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने प्राकृतिक संसाधनों तथा पृथ्वी को बचाने की शपथ ली। इस उपलक्ष्य में बच्चों को बैच प्रदान किए गए। किड्स विंग के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पृथ्वी दिवस से जुड़ी कविताएं तथा प्रेरक प्रसंग सुनाए। स्कूल के प्रधानाचार्या महोदया ने अंत में बच्चों को पेड़ लगाने, बिजली बचाने, पानी बचाने तथा प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

चालानों में घपला करने वाले रतन सिंह जैसे ट्रैफिक पुलिसकर्मी राडार पर, जाएंगे जेल!

Metro Plus

लायंस भवन के बनने से जरूरतमंदों को मिलेंगी सभी सुविधाएं: अरोड़ा

Metro Plus

देखो, लॉकडाऊन की कैसे धज्जियां उड़ाने में लगे हैं दुकानदार?

Metro Plus