Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राशन डिपो होल्डरों के लाइसेंस होंगे रद्द! जानें क्यों?

फरीदाबाद की जनता का विकास ही हमारी प्राथमिकता: राजेश नागर
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 28 अक्टूबर:
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि जनता ने उन्हें जो प्यार और आशीर्वाद दिया है वह सदैव ही मुझ पर बना रहे। ग्त रात्रि हरियाणा सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर का एच.के पब्लिक स्कूल हरकेश कॉलोनी और तिलपत धाम में पहुंचने पर गांववासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव के बुजुर्गों के साथ मिलकर तिलपत में 98 लाख की लागत से होने वाले जोहड़ के पुननिर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए हवन कर कार्य का शुभारंभ किया।

हरियाणा सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार एतिहासिक जीत के बाद नायब सिंह सैनी एक बार पुन: प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं और प्रदेश की 2.85 करोड़ जनता के विकास और कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

इस मौके पर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने कड़े शब्दों में डिपो होल्डर को कहाकि ज्यादातर शिकायत डिपो होल्डरों की मिलती है। कभी काम राशन देने तो कभी राशन न देने की और लोगों को राशन के लिए बार-बार चक्कर भी लगाने पड़ते है। उन्होंने कहा की अगर कोई डिपो होल्डर ऐसा करता है तो उसकी तुरंत शिकायत करें ऐसी डिपो होल्डर का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिलपत गांव में जल्द ही सीवर लाइन डालने के कार्य को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल की बल्डिंग, सरकारी डिस्पेंसरी और साथ ही गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा की तिलपत गांव के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे ताकि आमजन को सरकार द्वारा चलायी जा रही सरकारी योजनाओं को पता चल सकें और आमजन इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहाकि कि गांव में जो भी विकास कार्य अधूरे रह गए है उनको भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। फरीदाबाद की जनता का विकास ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर प्रहलाद शर्मा, वासुदेव भारद्वाज, बिशन, प्रवेश भारद्वाज, पंडित नारायण शर्मा, ओम दत्त शर्मा, हरषेय शर्मा, शिव कुमार, धर्मा कटारा, पुष्कर राज, नवीन तिवारी सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति और समस्त गांववासी उपस्तिथ थे।

Related posts

अशोक तंवर ने मोदी सरकार पर राफेल डील में लगाया 41 हजार 205 करोड़ के घोटाले का आरोप

Metro Plus

Prayas Social वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पुस्तके और वर्दी वितरण समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus

Blood के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधर, Rotary और JC Boss YMCA ने की पहल

Metro Plus