Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

क्रीड़ा भारती फरीदाबाद द्वारा जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 11 सितम्बर:
क्रीड़ा भारती फरीदाबाद द्वारा जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किक बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र एन.आई.टी. फरीदाबाद में किया गया।
इस अवसर पर जिले के निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाडियों एवं प्रशिक्षकों को भीसम्मानित किया गया।प्रशिक्षकों में सचिन कुमार, रोहित सिंह, अंजू शर्मा, सचिन गोला, मनीष कुमार, अजय सैनी, राजन राय, पुलकित भारद्वाज, कुलदीप कुमार, भगीरथ शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों में रविंद्र सिंह, निस्चल कुमार, नेहा सैनी, आकाश जाखड़ एवं मोनाल कुकरेजा को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर फरीदाबाद जिला किक बॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 60 खिलाडियों ने हिस्सा लिया एवं विजेता खिलाडियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती, हरियाणा प्रदेश के प्रांतीय संगठन मंत्री उमेश मुख्य अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष आनंद मेहता ने की।

Related posts

भाजपा के नव-निर्वाचित पार्षदों की विजयश्री पर किया गया अभिनंदन

Metro Plus

आखिर क्यो? ओपी शर्मा को नहीं दी गई पत्नी के दाह संस्कार में शामिल होने की परमिशन

Metro Plus

संस्कार भारती के जाबांजों ने जान जोखिम में डाल श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा

Metro Plus