Metro Plus News
उद्योग जगतदिल्लीराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

उद्योगपति आशीष जैन महामहिम राष्ट्रपति के साथ स्विट्जरलैंड के व्यापारिक दौरे पर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
स्विट्जरलैंड/फरीदाबाद, 14 सितम्बर:
फरीदाबाद के उद्योगपतियों के लिए यह बहुत गौरव की बात है कि फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव एवं अल्फा अभिराशी ग्रुप के निदेशक आशीष जैन भारत और स्विट्जरलैंड के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ सीआईआई के एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड गए हुए हैं। इस प्रतिनिधिमंडएल की कल 13 सितंबर को भारत और स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार बढ़ाने को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई। इस प्रतिनिधिमंडल में भारत से इन्फॅ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, इंजीनियरिंग, तेल और गैस क्षेत्र के कुछ अग्रणी प्रतिनिधि शामिल हैं। भारत और स्विट्जरलैंड दोनों देश के व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच भविष्य में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए राऊंड टेबल बैठक में पर्यावरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मेडिकल सहित अन्य नए स्टार्टअप को लेकर प्रतिनिधियों ने अपनी बातों को साझा किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हरियाणा से फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव एवं अल्फा अभिराशी ग्रुप के निदेशक आशीष जैन ने फोन पर बताया कि उनके प्रतिनिधिमंडल यह एक सफल दौरा है। दोनों देशों के बीच एक साथ व्यापार सहयोग बढ़ाने की भी काफी संभावनाएं मौजूद हैं।
स्विटजऱलैंड में भारत के एंबेसडर सबी जॉर्ज ने महामहिम और साथ गए डेलिगेशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह विश्वास दिलाते है कि वे भारतीय कंपनियों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान कराने में पूर्ण सहयोग करेंगें।
श्री जैन ने बताया कि अब यह प्रतिनिधिमंडल रविवार को जर्मनी जाएगा जहां जर्मनी के साथ भी भारत यह प्रतिनिधिमंडल वहां के उद्यमियों से वार्ता करेगा।


स्विटजऱलैंड में भारत के एंबेसडर सबी जॉर्ज और महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ आशीष जैन सहित भारतीय प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्यगण।

Related posts

सरस्वती स्कूल में मनाया गया विश्व ह्रदय दिवस।

Metro Plus

विश्व रक्तदान दिवस पर महारानी वैष्णादेवी मंदिर संस्थान जिला उपायुक्त द्वारा सम्मानित

Metro Plus

समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को लेकर रक्तदान शिविर लगा मनाया गया राज्यपाल का जन्मदिवस।

Metro Plus