Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

निगमायुक्त सोनल गोयल कोर्ट केसों में लापरवाही करनेे वालों को नापेंगी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 सितम्बर:
निगमायुक्त श्रीमती सोनल गोयल ने विभिन्न न्यायालयों में निगम से संबंधित लंबित मामलों की समुचित पैरवी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। निगम अधिकारियों की अपने कार्यालय में आज शाम हुई एक बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती सोनल गोयल ने कहा कि जो भी अधिकारी कोर्ट केसों के बारे में लापरवाही या उदासीन रवैया बरतेगा, उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त विक्रम, निगम सचिव जितेन्द्र दहिया, जिला न्यायवादी अमरनाथ, अतिरिक्त जिला न्यायवादी द्विवेष गर्ग, चेतना दलाल, अभिनव शर्मा, राहुल दहिया आदि उपस्थित थे।
निगमायुक्त ने बैठक में अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि निगम के संबंधित विभागों व शाखाओं के द्वारा न्यायालय में लंबित मामलों का सही समय पर उत्तर न देने तथा तथ्यपूरक व तर्कसंगत तरीके से जवाबदावा प्रस्तुत न किए जाने के कारण न्यायालयों में न केवल नगर निगम प्रशासन को अवमानना याचिकाओं का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि निगम के विरूद्ध निर्णय आने पर आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने जिला न्यायवादी सहित सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति भविष्य में सामने न आने पाए।
श्रीमती सोनल गोयल ने अधिकारियों को यह भी आहवान किया कि वे अपना संपूर्ण कार्य सरकार की नीतियों, नियमों व कानून के अनुसार समयबद्ध तरीके से करें, जिससे कि निगम प्रशासन को अनावश्यक कानूनी वाद-विवाद से बचाया जा सके।

Related posts

मोदी के स्वच्छ भारत के सपने का साकार करने में लगी है Food Waste से खाद बनाने वाली मशीन

Metro Plus

कांग्रेस का पुतला फुंक भाजपा ने गिनाए कृषि कानूनों के फायदे।

Metro Plus

फरीदाबाद में प्रदेश की पहली हाई-टेक ई-लाइब्रेरी जनवरी 2026 तक होगी शुरू: DC विक्रम सिंह

Metro Plus