Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शील मधुर ने देश वासियों को स्वस्थ बनाने के लिए बांटे हजारों तुलसी के पौधे

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 19 सितम्बर:
सादर इंडिया मंच के चैयरमेन शील मधुर पूर्व डीजीपी ने श्रोजगार एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता मिशन के तहत फरीदाबाद के लेजर वेली पार्क डबुआ कॉलोनी में पौधा वितरण समारोह का आयोजन किया। जहां पर 2100 से अधिक लोगों को मुफ्त में तुलसी के पौधे दिए गए। ये कार्यक्रम पूरे दिन चला। इसके साथ ही पार्क में पीपल का पेड़ लगाया गया और उसके महत्व के बारे में लोगों को बताया।
इस मौके पर पूर्व डीजीपी शील मधुर ने फरीदाबाद के लेजर वेली पार्क डबुआ कॉलोनी में रोजगार एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के तहत एक समारोह का आयोजन कर हजारों लोगों को तुलसी का पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। इस पौधे का धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ तुलसी औषधीय गुणों से भी भरपूर है। आयुर्वेद में तो तुलसी को उसके औषधीय गुणों के कारण विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी ऐसी औषधि है जो ज्यादातर बीमारियों में काम आती है। इसका उपयोग सर्दी-जुकाम, खॉसी, दंत रोग और श्वास सम्बंधी रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शील मधुर ने कहा कि तुलसी का पौधा बहुत ही छोटा होता है लेकिन इसके औषधिय गुण बहुत बड़े हैं। ये बहुत ही सस्ता है और इसे बहुत ही थोडी जगह में कोई भी लगा सकता है। इसे गरीब-अमीर छोटे मकान में रहने वाला और फ्लैट में रहने वाले सभी लोग लगा सकते हैं। तुलसी के गुणों को देखते हुए आम लोगों को जागरूक करने के उद्वेश्य से इस पौधे के वितरण समारोह का आयोजन किया है उनका मिशन है की हर घर में तुलसी का पौधा पहुंचे इसके लिए आम लोगों को जागरूक करना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि आज हमें फिर से अपनी पुरानी औषधिय गुणों से भरपूर पेड़-पौधों को पहचानना होगा और उन्हें अधिक से अधिक लगा कर खुद को और देश को स्वस्थ बनाना होगा। तुलसी के साथ ही श्री मधुर ने हल्दी के भी औषधिय गुण को बताते हुए कहा कि हल्दी में सबसे अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है यदि इसे चुटकी भर रोज ली जाए तो बहुत सी बिमारियों से हम बच सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लेजर वेली पार्क में पीपल का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पीपल का पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन देता है इसलिए हमें ऐसे पेड़ पौधे अधिक से अधिक लगाने चाहिए ताकि आज के प्रदूषण से हमें मुक्ति मिल सकें और भारत स्वस्थ बन सके।

Related posts

प्राईवेट स्कूलों पर सरकार ने नकेल कसी

Metro Plus

फरीदाबाद को जलभराव मुक्त बनाने के लिए सभी विभाग मिशन मोड़ में करें कार्य: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

डॉ. एमपी सिंह ने ब्रह्माकुमारी में मनाया राखी का त्यौहार।

Metro Plus