Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

देवकी एजुकेशन सोसाइटी ने महिला दिवस पर महिलाओं को दी सौगात

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 9 मार्च: देवकी एजुकेशन सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की महिलाओं को उपहार दिया। देवकी एजुकेशन सोसाइटी की संस्थापक रीना मलिक ने बताया कि उन्होंने नहर पार 24 फुट रोड संत नगर ओल्ड फरीदाबाद, सैक्टर-19 आदि केन्द्रों पर नए कोर्स शुरू किए हैं ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने बताया कि महिलाओं की रूचि को देखते हुए तीनों सेंटर पर ड्रैस डिजाईनिंग और ब्यूटी कल्चर कोर्स को शुरू किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देवकी एजुकेशन सोसाइटी की संस्थापक रीना मलिक व डॉयरेक्टर जवाहर बंसल ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इसके अलावा नए कोर्स शुरू करने पर छात्राओं को मनोबल भी बढ़ाया। साथ ही साथ छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।IMG-20160308-WA0009

Related posts

बार एसोसिएशन ने विपुल गोयल एवं राजेश नागर को पूर्ण समर्थन दिया!

Metro Plus

पीएनजी का उपयोग करने और डीजल जेनसेटों पर प्रतिबंध लगाने से उद्योग बंदी के कगार पर: मल्होत्रा

Metro Plus

लांयस मेंबर्स ने बीके अस्पताल को 400 बैडशीट डोनेट की: लॉयन प्रदीप सिंघल

Metro Plus