Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अमन गोयल ने 38 लाख की लागत से सभी पार्कों में लगने वाले धौलपुर स्टोन का किया भूमि पूजन

Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 19 सितम्बर:
किसी भी शहर की खूबसूरती वहां की सड़कों, लाइटों और पार्कों पर निर्भर करती है। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को खूबसूरत बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल लगातार विकास के कार्य कर रहे हैं। लोगों से संपर्क कर उनकी संमस्याओं को उचित स्थान पर रखने और समास्यों के समाधान के लिए प्रयासरत हैं बीजेपी के युवा नेता अमन गोयल। फरीदाबाद के सैक्टर-15 सहित सभी पार्को की खूबसूरती के लिए पार्कों की दीवारों पर धौलपुर स्टोन लगाने के कार्य का अमन गोयल ने भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर अनम गोयल के साथ सभी सैक्टरों के निवासियों ने भूमि पूजन में हिस्सा लिया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। 38 लाख की लागत से दीवारों पर लगने वाले धौलपुर स्टोन फिट होने के बाद पार्कों की खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा।
इस मौके पर आर.के. विज, आर.के. मलहोत्रा, रमेश खुराना, टीआर आरोड़ा, दलजीत चड्ढा, एनडी नागपाल, अजय जुनेजा, कृषन कक्कड़, दर्शन लाल मलिक, आरएन बत्रा, आनंद गुप्ता, संजय बत्रा, नीरज चावला कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related posts

गेट के सामने तथा सार्वजनिक आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले स्थानों पर लगे बिजली के खंभों होंगे शिफ्ट: विक्रम सिंह

Metro Plus

BJP नेता टिपरचंद शर्मा ने किया एंटीजन डाइग्नोस्टिक मशीन से होने वाले कैंप का शुभारंभ।

Metro Plus

Vidyasagar स्कूल में पहुंचा सांता, नौनिहालों को बांटी खुशियां

Metro Plus