Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

तिकोना पार्क ऑटो मार्किट ने लिया निर्णय, हर सोमवार ऑटो मार्किट रहेगी बंद

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad news, 7 सितम्बर:
फरीदाबाद के ऑटो मार्किट के प्रधानों ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में तिकोना पार्क ऑटो मार्किट के प्रधान देविंद्र रतड़ा, अजरौंदा ऑटो मार्किट के प्रधान राजेंद्र व साजन, सैक्टर-28 ऑटो मार्किट के प्रधान सुनील मल्होत्रा, बय बास रोड मार्केट के प्रधान संदीप मौजूद थे। बैठक में सभी ने अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सभी प्रधानों ने फैसला लिया कि हर सोमवार को ऑटो मार्किट बंद रहेगी। सभी दुकानदार अपने दुकानों के आगे सफाई का खुद जिम्मा लेंगे। ऑटो मार्किट में जाम न लगे उसके लिए सभी ने निर्णय लिया कि दुकानों के आगे पीली पट्टी लगाई जाएगी उस पीली पट्टी से बाहर कोई कार ठीक नहीं की जाएगी। सभी ने इस निर्णय की सराहना की और इसको तुरंत प्रभाव से अपील करने की बात की।
तिकोना पार्क मार्किट के प्रधान देविंद्र रतड़ा ने बताया कि शनिवार रात को तिकोना पार्क मार्किट में कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह व दो नंबर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद की मदद से पीली पट्टी लगवा दी गई गई जबकि और मार्किट में जल्द ही लगवा दी जाएगी। देविंद्र रतड़ा ने कहा कि तिकोना पार्क में रोजाना हजारों वाहन ठीक होने आते है जिसके चलते रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है और इसका सीधा नुकसान दुकानदार को होता है अच्छे ग्राहक जाम के कारण मार्किट में आने से कतराते है।

Related posts

जल जागरूकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा

Metro Plus

मानव रचना में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

Metro Plus

DC यशपाल की अपील, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी कारगर साबित इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा डोनेट करें।

Metro Plus