Metro Plus News
फरीदाबाद

आवारा कुत्तों के आतंक से भयभीत हैं सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग

मैट्रो प्लस से सतीश भारद्वाजकी रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 सितम्बर:
सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक आजकल काफी बढ़ गया है। इन आवारा कुत्तों के कारण यहां की सोसाइटी के निवासियों में भय व्याप्त है। यहां काफी संख्या में आवारा कुत्ते मौजूद हैं जिनके समूह खतरनाक हैं। इन आवारा कुत्तों ने राहगीरों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। वे मोटरबाइक की ओर भागते हैं जिससे क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन कुत्तेों से यहां के निवासियों विशेषकर सड़क व पार्क में खेलने वाले बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना रहता है। पिछले कुछ दिनों में इन कुत्तों द्वारा काटने की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। कुत्तों के काटने से होने वाली रेबीज नामक बीमारी भी जानलेवा है।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (1380-1891), सेक्टर-29 फरीदाबाद के महासचिव योगेश दत्त ने बताया कि यहां के निवासियों की सुरक्षा हेतु पिछले 45 दिनों में उनकी एसोसिएशन चार शिकायती पत्र जिसमें तीन पत्र ई-मेल हैं, नगर निगम फरीदाबाद को दे चुकी है लेकिन अभी तक नगर निगम द्वारा इस मामले में कोई भी कार्रवाई नही की गयी है।

Related posts

पीएसीएस के कंप्यूटरीकरण के बाद किसानों को लोन प्राप्त करने में कैसे होगी आसानी? देखें!

Metro Plus

निगमायुक्त Sonal Goel ने वल्लभ भाई पटेल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Metro Plus

पढि़ए, पुलिस कमिश्रर ढिल्लों ने रोटरी के लिए क्या कहा!

Metro Plus