Metro Plus News
गुड़गांवफरीदाबादहरियाणा

SVM Ready के मालिक मदन गोयल व सतपाल हो सकते हैं Arrest! जानिए क्यों?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 सितम्बर
: शहर में विवादास्पद दो चेहरे मदन गोयल व सतपाल नामक दोनों भाईयों को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। इन दोनों भाईयों के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित कलोन की अदालत ने गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं। आलम यह है कि दोनों भाई पुलिस से बचते घूम रहे है और पुलिस के घर व कार्यालय पर पहुंचने पर पिछले गेट से रफुचक्कर हो जाते हैं। न्यायालय ने उक्त दोनों भाईयों के खिलाफ चैक बाऊंस होने के एक केस में उनकी गिरफ्तारी के वारंट जारी कर पुलिस थाना सैंट्रल इंचार्ज को उन्हें अपने सामने पेश करने के आदेश जारी किए हैं।
Ms. V.K. स्टोन क्रेशिंग कंपनी के डॉयरेक्टर H.K. Goel ने बताया कि उन्होंने SVM Readymix इंडिया, रिठोज रोड़, रिठोज, भौंडसी, गुरूग्राम को अपने स्टोन क्रेशर से उक्त फर्म को क्रेशर बेचा था जिसकी एवज में उक्त फर्म ने उन्हें चैक दिया था जोकि बाऊंस हो गया। इस पर उन्होंने अपनी फर्म के मार्फत उक्त SVM रेडिमिक्स इंडिया के मालिकों मदन गोयल व सतपाल नामक दोनों भाईयों निवासी कोठी नं.-308, सैक्टर-9, फरीदाबाद को पार्टी बनाकर उनके खिलाफ 138 का केस माननीय अदालत में डाल दिया। बकौल एच.के. गोयल केस की पैरवी के लिए जब उक्त दोनों भाई कोर्ट में पेश नहीं हुए तो माननीय अदालत ने इनके खिलाफ 22 जून, 2019 को गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। इस मामले में अगली तारीख अदालत में 3 अक्टूबर लगाई गई है।

Related posts

एनएचपीसी चौक मैट्रो स्टेशन का नाम बदलकर डीएलएफ इंडस्ट्री एरिया पर किया जाए: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

Escorts के एलुमुनी ने वर्षों बाद मिलकर यादगार समय बिताया।

Metro Plus

शहर के लोग भुला नहीं पाएंगे DCP नीतीश अग्रवाल के कार्यों और कार्यकाल को, पुलिस कमिश्रर ने दी विदाई।

Metro Plus