Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जनता की कोई भी समस्या विपुल गोयल की अपनी समस्या है: अमन गोयल

Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News 21 सितम्बर:
वार्ड नंबर-28 के सैनी मन्दिर स्कूल के पास हरियाणा सरकार में उद्योग मंत्री विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल और पार्षद नरेश नम्बरदार ने संयुक्त रूप से सबंधित क्षेत्र में 1 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से एलईड़ी लाईट्स और खम्बे लगाने के कार्य का भूमि पूजन किया। इसी के साथ 35 और 45 फुट रोड़ पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारम्भ किया। इस कार्य की लंबे समय से मांग जी जा रही थी जिसे पूरा किया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए मंत्री विपुल गोयल और युवा नेता अमन गोयल का आभार जताया।
इस अवसर पर अमन गोयल ने कहा कि भाजपा के शासन काल में जनता की कोई भी समस्या को नजर अंदाज नहीं किया गया है। और विकास के सभी कार्य और स्थान जनता चुनती है। जनता की कोई भी समस्या विपुल गोयल की अपनी समस्या है। उन्होंने अपने क्षेत्र में पांच सालों में लगभग सभी समस्याओं का समाधान किया है।
इस कार्यक्रम में पार्षद नरेश नंबरदार, प्रवीण चौधरी, मनीष राघव, जितेंद्र चौधरी और किरण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा, FFRC केवल एक क्लर्क के तौर पर काम कर रही है।

Metro Plus

अब नशा करने वाले नशाखोरों पर भी पुलिस करेगी कार्यवाही! जानें क्यों?

Metro Plus

बलजीत कौशिक व आनन्द कौशिक ने सैक्टर-9 में पौधरोपण करके मनाया 49वां जन्मदिन

Metro Plus