Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS स्कूल में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 2 अक्टूबर:
सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल Kidz विंग में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में एक विशे सभा आयोजित की गई।
इस मौके पर स्कूली बच्चों ने इन महान नेताओं को तथा उनकी सिखाई गई बातों का स्मरण किया। नर्सरी के बच्चों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा की सीख के बारे में बताया व उन्होंने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सहयोग की भी चर्चा की। छात्र गांधी और शास्त्री की वेशभूषा में बहुत ही अद्भुत लग रहे थे। इन महान नेताओं के जीवन पर आधारित एक प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और इन महान नेताओं के जीवन पर आधारित एक लघु चलचित्र भी बच्चों को दिखाया गया।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेता और राष्ट्रपिता माना जाता है। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था।

Related posts

FMS में धूमधाम से किया गया शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन

Metro Plus

बिना दहेज के शादी करने की होड़ ला सकती है बड़ा बदलाव: विपुल गोयल

Metro Plus

एफएमएस के CBSE टॉपर्स को सहोदय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Metro Plus