Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भारत विकास परिषद् नारायण शाखा द्वारा 72 यूनिट रक्त किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 3 अक्टूबर:
भारत विकास परिषद् नारायण शाखा के सहयोग से इरया लाइफस्टाल के शुभारंभ के अवसर पर प्रबंधक निखिल गर्ग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 72 यूनिट रक्त किया गया। शिविर में रक्तदान डिवाइन चैरीटेबल ब्लड बैंक के डॉ० अमित यादव, बदन सिंह व उनकी टीम की रेख में किया गया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष प्रतिभा तिवारी ने बताया कि रक्तदान से बढ़कर दुनिया में कोई दान नहीं है क्योंकि अभी तक रक्त का कोई विकल्प विज्ञान भी नहीं ढूंढ पाई है। इसलिए दूसरे जरूरतमंद मानव की अमूल्य जान बचाने के लिए हर युवा को वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी शाखा समय-समय पर इस तरह के आयोजन करती है। जिसमें युवाओं को आगे आकर भरपूर सहयोग करना चाहिए। जिससे भविष्य में किसी व्यक्ति को रक्त के अभाव में अपनी जान न गंवानी पड़े।
इस मौके पर शाखा के सचिव पंकज सक्सेना, कोषाध्यक्ष योगेश गर्ग, महिला संयोजका जूही वर्मा, भाविप के जिला अध्यक्ष प्रमोद टिबरेवाल, रक्तदान संयोजक अजय अग्रवाल, एसआर मित्तल, रोहताश राजलीवल, पवन तुलसियान, शिव तुलसियान, दीपक गोयल, दिनेश गोयल, पंकज गर्ग, अपूर्वा पारिक, रूचि सक्सेना, नूपुर गर्ग, लोकेश शर्मा, मयंक परीक, अभिषेक तिवारी, निखिल गर्ग व शिल्पा गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने किया विजयदशमी महोत्सव के लिए भूमि पूजन

Metro Plus

DYNASTY International में स्वतंत्रता सेनानियों को यादकर मनाया गया गणतंत्र दिवस

Metro Plus

महाराज तरूण सागर की वाणी ने लोगों को नवजीवन प्रदान करने का कार्य किया: रामबिलास शर्मा

Metro Plus