Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजेश नागर ने 84 पाल कराएगी भाजपा को 84 पार के नारे के साथ नामांकन भरा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 4 अक्टूबर:
तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर ने केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, निवर्तमान मंत्री विपुल गोयल, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, चेयरमैन अजय गौड़ आदि की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र भरा।
अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त राजेश नागर ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा ने तो इस बार 75 पार का नारा दिया है लेकिन उन्हें विश्वास है कि तिगांव की 84 पाल 75 पार नहीं बल्कि 84 पार कर कर हरियाणा में एक नया इतिहास रचने का काम करेगी। उनका कहना था कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि तिगांव से कोई विपक्ष को विधायक नहीं होगा बल्कि तिगांव की जनता उन्हें अपने नुमाईंदगे के तौर पर सरकार में भेजने का काम करेगी।
भाजपा द्वारा निवर्तमान मंत्री विपुल गोयल के बाएं हाथ माने जाने वाले राजेश नागर जोकि कृष्णपाल गुर्जर को पिता तुल्य और देवेन्द्र चौधरी को अपना छोटा भाई मानते हैं, के नामांकन पत्र भरने के इस अवसर उनके साथ पवन अग्रवाल, दिवेश कपूर आदि भी विशेष तौर पर उनके साथ थे।

Related posts

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों के छात्रों ने दी अलग-अलग विषयों पर प्रस्तुति

Metro Plus

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में किया गया मदर्स-डे का आयोजन

Metro Plus

साथी वेलफेयर ट्रस्ट ने शनि मंदिर में किए कंबल वितरित

Metro Plus