Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में नवरात्रि व दशहरा समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 4 अक्टूबर:
फरीदाबाद मॉडल स्कूल के किडिस विभाग ने नवरात्री व दशहरा त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा मां के नव रूपों की आरती से हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चे लोक नत्य डान्डियां व गरबा की ताल पर थिरके।
इस मौके पर स्कूली बच्चों ने अपनी अभिनय कला द्वारा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश पहुंचाया व राम जी के जीवन पर आधारित चलचित्रों का आनंद भी लिया। बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सबका मन-मोह लिया।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। दशहरा वर्ष की तीन अत्यंत शुभ तिथियों में से एक है। अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा। इसी दिन लोग नया कार्य प्रारंभ करते हैं। इस दिन शस्त्र-पूजा, वाहन पूजा की जाती है।
इस त्यौहार से स्कूली बच्चों को यह सीख मिली कि हमें अपने बड़ों के आदेश का पालन करना चाहिए। अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है।

Related posts

मानव रचना ने साईन किया एमओयू

Metro Plus

कोविड-19 की टेस्टिंग में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी: यशपाल

Metro Plus

पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सारोकार के कार्यों से भी जुड़ें विद्यार्थींं: यशपाल

Metro Plus