Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

निगमायुक्त सोनल गोयल ने हार्डवेयर पर देखिये कैसे चलवाया पीला पंजा।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की स्पेशल रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 अक्टूबर:
आखिरकार मैट्रो प्लस की खबर एक बार फिर रंग लाई और निगमायुक्त सोनल गोयल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झुठला अपनी ईमानदारी का सबूत देते हुए खबर के चंद घंटों के अंदर ही हार्डवेयर पर पीला पंजा चलवा दिया। लेकिन ठीक इसके बराबर में बस क्यू शैल्टर के पीछे जो अवैध दुकाने थी उनको छुआ तक नहीं जोकि तोडफ़ोड़ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्रचिन्ह लगा रही है। ये दुकाने किसकी है और तोडऩे से क्यों छोड़ी गई है, ये एक नया सवाल अभी भी खड़ा है। समाजसेवी आनंदकांत भाटिया ने भी नगर निगम की इस पक्षपातपुर्ण कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा किया है।


ध्यान रहे कि कल रात को ही मैट्रो प्लस ने हार्डवेयर चौक पर अवैध रूप से बन रही इन दुुकानों का मामला उठाया था। मैट्रो प्लस की खबर पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए निगमायुक्त सोनल गोयल ने एक्सईएन ओमबीर और जेई सुमेर सिंह के नेतृत्व में अवैध रूप से बन रही तीन दुकानों को दो जेसीबी द्वारा तुड़वा दिया। दो-दो जेसीबी की मदद से इन अवैध दुकानों को तोड़ा गया जिन पर कल ही ताजा-ताजा लैंटर डाला गया था।

Related posts

लैबोरेटरी, मोबाइल टेस्टिंग बेहतर बनाने और खाद्य एवं औषधि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में डॉ. सुमिता मिश्रा ने उठाए कड़े कदम!

Metro Plus

जो प्रेम और मिठास हिंदी भाषा में है वह किसी भाषा में नहीं: संत सिंह हुड्डा

Metro Plus

राव तुलाराम की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर: दीपक यादव

Metro Plus