Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-1 से सेवादारों का दल महाकुंभ के लिए हुआ रवाना

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 28 जनवरी:
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भाग लेने के लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों का दल रवाना हो गया। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-1 से रवाना हुए इस दल को सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान डॉ० राजेश भाटिया, भाजपा विधायक धनेश अदलक्खा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, निवर्तमान महापौर सुमन बाला, मंडल अध्यक्ष अमित आहुजा, भाजपा सैनिक मंडल अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, रोहित भाटिया, हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी वार्ड नंबर-40 के अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह राणा, शक्ति सेवा दल के प्रधान मोहनलाल अरोड़ा, भारत अशोक अरोड़ा व अधिवक्ता विजय शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर स्वयंसेवकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया और उन्होंने जमकर गंगा मैया के नारे लगाकर पूरे माहौल को गुंजामय कर दिया। इस मौके पर विधायक धनेश अदलक्खा ने कहा कि महाकुंभ में सेवा करना सबसे पुण्य का कार्य है, यह फरीदाबाद के लोगों के लिए गर्व की बात है कि यहां से सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोग संगम में स्नान तो करेंगे ही वहां श्रद्धालुओं की सेवा भी करेंगे। उन्होंने उनकी सफल यात्रा की कामना की और विश्वास जताया किए कार्यकर्ता पूरे मन से अपने इस संकल्प को पूरा करेंगे।

इस मौके पर मंदिर के प्रधान डॉ० राजेश भाटिया ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाकुंभ में जाने को लेकर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों में जबरदस्त उत्साह है और उनकी सफल यात्रा की कामना करते हुए कहा कि फरीदाबाद जिला महाकुंभ में अपनी अमिट छाप छोड़ेगा। महाकुंभ में सभी जाने वाले लोग श्रद्धालुओं की मदद करेंगे और महाकुंभ में अपनी सेवाएं देंगे। डॉ० भाटिया ने बताया कि स्वयंसेवकों का दल अपने साथ टॉर्च, मेडिकल किट, थर्मामीटर, झंडे, फोल्डिंग बैड, दरी, मास्क, रस्सी, लाठी, चाय की केतली, एक्सटैंशन बोर्ड, बाल्टी, मग, शीशा, सेफ्टी पिन, सुई धागा, भजन मंडली का सामान, कैंची सहित खाद्य सामग्री लेकर जा रहा है ताकि वहां लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं रह पाए। अंत में डॉ० राजेश भाटिया ने जाने वाले सभी स्वयंसेवकों के परिवार वालों का अभिनंदन भी किया।

इस अवसर पर प्रधान डॉ० राजेश भाटिया के साथ उनकी धर्मपत्नी जनक भाटिया, जानवी भाटिया, अर्चना नरूला, दिया गुलाटी, प्रसोद लाल माटा, भगवान दास कपूर, राधेश्याम भाटिया, अनिल कुमार, अजय शर्मा, सचिन भाटिया, मोक्षित भाटिया, अनिल चावला, रिंकल भाटिया, अमित नरूला, अनिल अरोड़ा, चिमनलाल भाटिया, आशीष अरोड़ा, रविंद्र गुलाटी, लक्ष्मण सिंह, पवन सिंह, रामस्वरूप भाटिया, प्रेम शर्मा, मनोज शर्मा, हरिंदर भाटिया, अनुज नागपाल, संजय कुमार, हरीश कुमार, गगन अरोड़ा, गुरजिंदर सिंह, दीपक शर्मा, देवेंद्र अरोड़ा, तिलक मेहंदीरता, जितेश भाटिया, सुधीर भाटिया, प्रीतम सिंह, राम नारायण भाटिया, सुशील कुमार कुकरेजा, संजय आहूजा, इंदर राज बजाज, राधेश्याम, सुरिंदर सिंह, राजीव भाटिया, सुरेंद्र कुमार भाटिया, सुशील भाटिया, राकेश कुमार झाम, सतपाल सिंह, पुरन चंद, दिनेश शर्मा, रवि भाटिया, नंदलाल कपूर, मदन आहूजा, राजेश भाटिया, सुरजीत, विशन दास, महेंद्र कुमार, जगदीश गेरा, सुखबीर, सुधीर भाटिया, ओम प्रकाश छाबड़ा, प्रकाश लाल दुआ, जनक सिंह भाटिया, गिरीश कुमार, प्रेम बब्बर व सतीश कुमार अन्य शामिल रहे।

Related posts

IEI Life Time Achievement Award to Er. J.P. Malhotra

Metro Plus

LED घोटाले में संलिप्त अधिकारियों को जेल भेजे सरकार : विकास चौधरी

Metro Plus

पहचानिये कौन है ये मनचले को पुलिसवालियों को छेड़ रहे थे?

Metro Plus