Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सीमा त्रिखा ने आश्रम कंत दर्शन दरबार में टेका मत्था, लिया आशीर्वाद

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 अक्टूबर:
शरद पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम कंत दर्शन दरबार सेक्टर-46 में रूहानी सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरू महाराज घसीटा रामकंत ने समूह साध संगत को समझाते हुए कहा कि अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है; पहले तोलो फिर बोलो। कभी-कभी कड़वे शब्दों से हानि भी उठानी पड़ सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि मनुष्य को अपने कर्मों का भुगतान स्वयं करना पड़ता है। अत: अच्छे कर्म करें व जीवन को सफल बनाएं। अपने मन में कभी गुरू के वचनों के प्रति शंका न करें। गुरू व भगवान दोनों एक ही होते हैं। यदि सेवक सच्चा है व गुरू के प्रति अटूट आस्था रखने वाला होता है तो गुरु भी अपने सेवक के लिए सदा ढाल बनकर खड़े होते हैं और उनके जीवन में खुशियों की बौछार करते रहते हैं।
इसी खुशी की बौछार अपने जीवन में लाने के लिए बडखल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक सीमा त्रिखा भी गुरू महाराज कंत जी के दर्शन करने व उनका आशीर्वाद लेने आश्रम कंत दर्शन दरबार पहुंचीं। गुरु कंत जी, बाबा धर्मदास जी व बाबा गुरुदित्ता मल जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए अपना कार्यनिष्ठा से करने व सच्चे देशभक्त बनने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर श्रीमती सीमा त्रिखा ने सभी आशीर्वाद ग्रहण करते हुए कहा कि वे समाजसेवा के अपने पथ पर हमेशा अडिग रही हैं और भविष्य में भी बिना भेदभाव सभी के सुखमय जीवन यापन के लिए तत्परता से कार्य करती रहेंगी।
उन्होंने इस मौके पर अपनी जीत के लिए ईश्वर से अरदास की।          आश्रम कंत दर्शन दरबार में प्रत्येक बुधवार व शनिवार को सायं 4 से 7 बजे तक सत्संग का आयोजन होता है और प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर गुरु कंत जी अपने मुखारबिंद से आई हुई संगत से वचन विलास करके सेवा, सिमरन व नाम कमाई द्वारा कष्टों का निवारण करने के लिए कहा जाता है।
प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर गुरु कंत जी अपने मुखाबिंद द्वारा स्वयं रुहानी सत्संग करते हैं व संगत को आशीर्वाद देते हैं। 
इस मौके पर प्रधान चरणजीत सिंह व अनिल पोपली ने आई हुई साध संगत का आभार व्यक्त किया।

Related posts

थैलेेसीमियाग्रस्त बच्चों के साथ बांटे अपनी खुशी: जितेंद्र भाटिया

Metro Plus

Azzurra Pharmaconutrition को नवाजा गया Indian Brands of the Year-2019 के Certificate से

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल ने मनाई फूलों की होली

Metro Plus