Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिवीडियोहरियाणा

किरणपाल खटाना और एडवोकेट बलराज भड़ाना सहित करीब आधे दर्जन जगह Income Tax की रेड

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 16 अक्टूबर:
फरीदाबाद में आज का दिन Income Tax विभाग के नाम रहा जिसका नाम सुनते ही अच्छों-अच्छों के पसीने छुट जाते हैं। आज Income Tax विभाग ने सैक्टर-10 में एडवोकेट बलराज भड़ाना, सैक्टर-9 में किरणपाल खटाना और सैक्टर-8 के रमेश अग्रवाल के अलावा तिगांव के निर्वतमान विधायक ललित नागर के दो समर्थकों बादशाहपुर निवासी रोहताश और खेड़ी कलां के रणवीर के यहां भी रेड मारी। सुबह-सुबह करीब 6 बजे डाली गई इंकम टैक्स की इन रेड के दौरान पुलिस टीम भी उनके साथ थी।
Income Tax की टीम के अधिकारियों से जब मैट्रो प्लस ने रेड के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
जो भी हो Income Tax की इस कार्यवाही से लोगों में एक अजीब सा डर पैदा हो गया है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी की प्रकिया जारी थी।


Related posts

DAV कॉलेज के 9 कर्मचारियों के खिलाफ होगी FIR दर्ज, रूकेगा वेतन।

Metro Plus

हरियाणा में पूर्व विधायकों की बल्ले-बल्ले, नायब सैनी सरकार मेहरबान जबकि गुजरात-पंजाब में मेहरबानी दरकिनार…!

Metro Plus

भाजपा की जीत पर अनीता शर्मा ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ मनाया जश्न

Metro Plus