Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नरेन्द्र गुप्ता के लिए भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने लोगों से करी वोट की अपील

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 16 अक्टूबर:
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सांसद एवं प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कहा है कि फरीदाबाद 89 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नरेन्द्र गुप्ता उनके भाई हैं और आज वह लोगों से किसी नेता के लिए नहीं अपने भाई के लिए वोट मांगने आए हैं।
इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि फरीदाबाद 89 विधानसभा क्षेत्र के लिए यह तो सोने पर सुहागा वाली बात हो गई कि एक तो नरेन्द्र गुप्ता जैसा उनको विधायक मिल रहा है वह भी भाजपा जैसी पार्टी से तो इस क्षेत्र के तो न्यारे व्यारे होने से कोई रोक ही नहीं सकता। मनोज तिवारी नहर पार खेडी पुल पर मंगल बाजार, पटेल नगर, कृष्णा कॉलोनी तथा यामाहा फैक्ट्री के सामने आयोजित नुक्कड सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इन सभाओं के दौरान सभी स्थानों पर उपस्थित हजारों लोगों से जब मनोज तिवार ने पूछा कि क्या आप मेरे भाई को अपने भाई को विधानसभा में भेजने का उनको विश्वास दिलाते हो तो लोगों ने दोनों हाथ खडे कर नरेन्द्र गुप्ता के पक्ष में भाजपा को वोट देने की अपील की। जिस पर मनोज तिवारी ने कहा कि जब उनके भाई विधायक बन कर चंडीगढ चले जाएंगें तो वह एक बार फिर से आप लोगन के साथ बतियाने के लिए दोबारा आएंगें।
इस मौके पर मनोज तिवारी द्वारा गाए गए भोजपुरी लोक गानों पर यहां पर उपस्थित हजारों की संख्या में श्रोता जमकर थिरके। इस मौके पर भाजपा नेता नरेन्द्र गुप्ता ने अपने सम्बोधन में सभी उपस्थित लोगों से कहा कि जिस प्रकार से मनोज तिवारी जी संसद में उनकी लड़ाई को पूरी गंभीरता से लड़ते हैं उसी प्रकार से हरियाणा विधानसभा में वह भी आप सभी भाईयों की लड़ाई को पूरी गंभीरता से लडेंगें और आप लोगों की जो भी समस्याएं हैं उनको भाई मनोज तिवारी स्थानीय सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के सहयोग से दूर करेंगें। उन्होंने कहा कि वह इस चुनाव में आप लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं और जब उनके साथ मनोज तिवारी जैसे भाई हैं तो निश्चित तौर पर आपकी समस्या चाहे दिल्ली से दूर होनी हो या फिर चंडीगढ से हम दूर करा के रहेगें क्योंकि दोनों ही जगह पर एक ही दल की सरकार है।

Related posts

सरकारी योजनाओं के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य: यशपाल

Metro Plus

सांईधाम में मन और स्मृति प्रबंधन विषय पर अद्वितीय और अद्भुत सेमिनार का आयोजन

Metro Plus

गुरूग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा जुड़ेगा नमो भारत RRTS सह मेट्रो कॉरिडोर के तहत! देखें कैसे?

Metro Plus