Metro Plus News
फरीदाबाद

प्रिंसेस पार्क सोसायटी: IPL मैच में सट्टा लगाते 8 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया Arrest

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 नवम्बर:
क्राइम ब्रांच-सेक्टर 30 को IPL मैच में सट्टा लगाते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर पार एरिया में बनी प्रिंसेस पार्क सोसायटी के फ्लैट में कुछ लोग आईपीएल के फाइनल मैच में सट्टेबाजी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने टीम तैयार कर उपरोक्त बताई गई जगह पर छापेमारी कर मौके से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार निवासी भारत कॉलोनी, विकास निवासी भूड कॉलोनी, संतोष निवासी मवई रोड़, जावेद निवासी भारत कॉलोनी, अनिल निवासी सैयदवाड़ा ओल्ड, देवीराम निवासी भारत कॉलोनी, मनोज निवासी भारत कॉलोनी, रवि निवासी भारत कॉलोनी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपी फरीदाबाद के नहर पार एरिया के रहने वाले हैं जिनमेंं से ज्याादातर भारत कालोनी के हैं।
क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ थाना खेड़ी पुल में गैंबलिंग एक्ट के अनुसार मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से 56 हजार की नगदी, एक सैमसंग एलईडी, सेट टॉप बॉक्स, एक मोबाइल फोन के अलावा रजिस्टर, पैन, टीवी रिमोट इत्यादि बरामद किए हैं।

Related posts

NIT में चल रहे अवैध निर्माणों पर क्या रोक लग पाएगी?

Metro Plus

लोगों की जरूरत व उनकी सुविधा अनुसार सरकारी योजनाएं बनाई जाए: यशपाल यादव

Metro Plus

अनीता शर्मा की पहल पर दयाल नगर बस्ती में हुई राशन डिपो होल्डरों पर भारी छापेमारी

Metro Plus