Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

निगमायुक्त सोनल गोयल ने प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरूद्ध की कड़ी करवाई

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 5 नवम्बर:
वायु प्रदूषण की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फरीदाबाद नगर-निगम प्रशासन ने कल देर सायं से युद्ध स्तर पर काम करते हुए प्रदूषण फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की। निगमायुक्त सोनल गोयल ने कल देर सायं सफाई व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलाकर 80 टीमों का गठन किया। निगम के 40 वार्डों में प्रत्येक वार्ड में एक टीम सफाई विभाग की और एक टीम इंजीनियरिंग विभाग की गठित की गई। इसके इलावा तोडफ़ोड़ इन्फोर्समेन्ट विंग की भी प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक टीम गठित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। निगम प्रशासन के द्वारा कल देर सायं गठित उक्त टीमों ने पूरे निगम क्षेत्र में ग्त देर रात और आज पूरे दिन पैट्रोलिंग जारी रखी और प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरूद्ध एनजीटी के नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही की। निगमायुक्त सोनल गोयल ने कहा है कि उक्त सभी टीमें अपना कार्य निरन्तर जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन के द्वारा बार-बार अपील किए जाने के बावजूद लोग प्रदूषण फैलाने से बाज नहीं आ रहे है। अत: निगम प्रशासन अब इस मामले में जीरो-टोलरेंस पॉलिसी पर अमल करते हुए ऐसे तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करेगा।
इस मौके पर निगमायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि निर्माणाधीन भवनों और खुले में पड़ी हुई भवन सामग्री से संबंधित 371 निरीक्षण किए गए। जिसमें से दोषी पाए गए 133 व्यक्तियों से 6,15,000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। कूड़ा डालने से संबंधित 147 स्थानों का निरीक्षण किया गया जिनमें से 82 लोगों के चालान किए गए। 7 लोगों से कूड़ा जलाने के कारण 15000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा मुख्य-मुख्य सड़को, रास्तों पर 25 पानी के टैंकरों से छिड़काव निरन्तर जारी है। पेड़ों पर जमीं हुई धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए फायर बिग्रेड की गाडिय़ों से छिड़काव का कार्य भी किया गया है। स्वीपिंग मशीन के द्वारा दो दिनों में 29 किलोमीटर सड़क की सफाई की गई है।
निगमायुक्त सोनल गोयल ने शहरवासियों से पुन: अपील की है कि वे वायु प्रदूषण की आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम प्रशासन का सहयोग करे और प्रदूषण फैलाने वाले लोगों की सूचना वीडियो व फोटो सहित निगम प्रशासन को व्हटस्प नंबर 9599780982 पर अवश्य भेजें जिससे कि निगम प्रशासन ऐसे तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर सकें।

Related posts

प्रदेश में निशक्तजन बेरोजगार न रहे इसलिए एक योजना तैयार की जा रही है: मनोहरलाल

Metro Plus

उद्योगपतियों की मांग के अनुसार सरकार हरसंभव सहयोग करने को तैयार:गोयल

Metro Plus

जिला उपायुक्त व एसडीएम परमजीत चहल रात्रि 11:30 बजे क्यों दिखे रोड़ पर? देखें!

Metro Plus