Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में रक्तदान शिविर का आयोजन कर, 155 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 5 नवम्बर:
सैक्टर-31 स्थित एफएमएस स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन एफएमएस इंटरेक्ट क्लब, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिड-टाउन, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद, आस्था और रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्वघाटन फरीदाबाद के डॉ० अर्पित जैन (आई. पी. एस) डी.सी.पी. (एन.आई.टी.) फरीदाबाद द्वारा किया गया।
इस मौके पर एफएमएस प्रबंध समिति के प्रबंध निदेशक, जाम्बिया के राष्ट्रपति के पूर्व सलाहकार, भारत के पूर्व आयुक्त, कैबिनेट सचिवालय ए.के. मलिक, हरियाणा सरकार की सीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष, एफएमएस प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोटेरियन एच.एस.मलिक, प्रख्यात रोटेरियन और अध्यक्ष डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, श्री जे.पी. मल्होत्रा, श्रेया मलिक, बीसीआईएल, डॉ० हेमंत अत्री और उनकी पत्नी, जे.पी. सिंह मक्कड़, आशीष गुप्ता, दीपक प्रसाद और अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति सम्माननीय अतिथियों के रूप में उपस्थित थे। छात्रों के माता-पिता, अभिभावक और विभिन्न क्षेत्रों के लोग आगे आए और अपने बहुमूल्य रक्त का दान करके इस नेक काम का हिस्सा बने। शिविर बेहद सफल रहा जिसके परिणाम स्वरूप 155 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। जिसे रोटरी ब्लड बैंक के लिए दान कर दिया गया।
इस मौके पर शशि बाला, अकादमिक निदेशक उमंग मलिक, निदेशक प्राचार्य, एफएमएस ने ऐसे सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के आयोजन के लिए एफएमएस के छात्रों को प्रोत्साहित किया, बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Related posts

Savitri Polytechnic ने धूूमधाम से मनाया गणपति उत्सव

Metro Plus

रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बने TRF Trustee सुशील गुप्ता

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन के छात्रों व अध्यापकों ने स्वच्छ भारत अभियान से जुडऩे की शपथ ली।

Metro Plus