Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

NCC Naval के कैडेट्स ने निकाली पराली जलाओ विरोधी रैली

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 नवम्बर:
पराली जलाने से होने वाले नुकसान को लेकर एनसीसी की हरियाणा नेवल यूनिट के कैडेट्स द्वारा आज एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस पराली जलाओ विरोधी रैली को आज पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल के प्रिंसीपल नरेन्द्र परमार ने अपने पावटा स्थित स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली के माध्यम से एनसीसी नेवल के कैडेट्स ने पाली और आसपास के गांवों के लोगों को पोस्टर, पम्पलेट्स और तख्ती के माध्यम से पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से ग्रामीणों को अवगत कराया। एनसीसी नेवल के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर अजय राजपुरोहित ने इस काम के लिए सभी कैडेट्स को बधाई भी दी।

Related posts

हर घर तिरंगा अभियान में सरस्वती ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया देशभक्ति का रंग

Metro Plus

परहेज करने से टीबी से जड़मूल से छुटकारा पाया जा सकता है: जितेंद्र यादव

Metro Plus

सीएम योगी का ऐलान पंचायतों के खाते अब नहीं होंगे सीज सभी जिलों में बराबर कि बिजली मिलेगी

Metro Plus