Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

NCR में प्रदूषण स्तर को बड़ते देख हम सभी को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए: शील मधुर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 नवम्बर:
सीनियर सिटीजन फोरम सैक्टर-28 में सीनियर सिटीजनों ने अपना वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पूर्व आईपीएस शील मधुर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों ने अपने-अपने स्तर पर देश के लिए योगदान दिया है। अब आप के पास नॉलेज का भंडार और अनुभव है इसलिए जिसके पास जो भी क्षमता है उसी अनुसार आप को देश सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।
इस मौके पर शील मधुर ने कहा कि देश से केवल लेने की अपेक्षा नहीं होनी चाहिए बल्कि देश को देने एक भी इरादा होना चाहिए। श्री मधुर ने कहा कि जिस तरह से आज एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बड़ रहा है उसे देखते हुए आप सभी को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने सीनियर सिटीजन फोरम सैक्टर-28 के सभी सदस्यों को एक-एक तुलसी का पौधा भेंट किया और कहा की जो लोग बड़ा पेड़ नहीं लगा सकते उसे तुलसी जैसे छोटे पौधे अपने घर में लगाने चाहिए।
इस मौके पर फोरम के उन सदस्यों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिनकी आयु 80 वर्ष हो चुकी है सभी सदस्यों ने स्वस्थ रहने के सुझाव दिया। सीनियर सिटीजन महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर का खेल खेला और अपना मनोरंजन किया। सभी बुजुर्गों ने आपस में मिलकर एक मंच पर अपने दु:ख सुख सांझा किए और इस उम्र में अपने अधिकार और कानूनी हकों के बारे में भी जनकारी प्राप्त की सरकार सीनियर सिटीजन के मान-सम्मान के लिए काफी प्रत्यन शील इसके लिए सभी ने सरकार का आभार व्यक्त किया।

Related posts

महेन्द्र प्रताप के पक्ष में गांव बड़ोली में उमड़ा जनसैलाब

Metro Plus

बार काउंसिल के चुनावों में सुरेंद्र शर्मा ने विजय पताका फहराई

Metro Plus

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप के पक्ष में धौज में उमड़ा जनसैलाब

Metro Plus