Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

YMCA विश्वविद्यालय राज्य का एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है: मूलचंद शर्मा

Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 नवम्बर:
जेसी बोस विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी वाईएमसीए फरीदाबाद के कुलपति प्रो० दिनेश कुमार ने हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मूलचंद शर्मा से एक शिष्टचार भेंटवार्ता की और कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
इस मौके पर कुलपति प्रो० दिनेश कुमार ने मंत्री को विश्वविद्यालय की विकास गतिविधियों से परिचित करवाया तथा विश्वविद्यालय में चल रही विकासत्मक गतिविधियों के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया।
इस मौके पर श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जेसी बोस विश्वविद्यालय राज्य का एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है और सरकार इस विश्वविद्यालय के विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास में हरसभंव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related posts

शिक्षा मनुष्य जीवन का आधार होती है: डॉ० राजेश भाटिया

Metro Plus

विद्यासागर इन्टरनेशनल स्कूल में अर्थ डे पर हुआ ट्री-प्लांटेशन का आयोजन

Metro Plus

Polio Free भारत बनने को लेकर Rotary आज निकालेगी विशाल Polio Awareness Rally

Metro Plus