Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

Lions Club Faridabad Old ने लिया 51 जरूरतमंद लड़कियों को नौकरी लगवाने का संकल्प: चिलाना

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 नवम्बर:
जरूरतमंद लड़कियों को सिलाई-कड़ाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के लिए लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड द्वारा सैक्टर-19 स्थित लायंस भवन में एक सिलाई सैंटर पिछले तीन वर्षों से चलाया जा रहा है।
इसी के चलते यहां लायंस भवन में सिलाई-कड़ाई का डिप्लोमा कोर्स प्रशिक्षण ले रहीं लड़कियों की आशीमा गुप्ता, संगीता चिलाना, रजनी शर्मा, मीनाक्षी शर्मा तथा लॉयन पुनीत ग्रोवर द्वारा परीक्षा ली गई। जिन लड़कियों की आज परीक्षा ली गई उनमें शारनी गुप्ता, डॉली, आरजू, भावना, रिफात तब्बसुम, दीपिका वर्मा, कोमल, आयशा, ऋतु गुप्ता नामक नौ लड़कियों शामिल थी।
इस अवसर पर लॉयन आर.के. चिलाना चेयरमैन, लॉयन रवि शर्मा प्रधान, लॉयन राजेश शर्मा को-चेयरमैन, लॉयन अनुपम विजय गुप्ता, लॉयन जी.डी. कौशल एग्जियूटिव कमेटी मेंबर्स ने मिलकर संकल्प लिया कि वे आने वाले एक वर्ष में कम से कम 51 जरूरतमंद महिलाओं को नौकरी दिलवाएंगे।
लॉयन रवि शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वे लॉयन सिलाई सैंटर का विस्तार कर रहे हैं। जनवरी-2020 तक विस्तार होने के बाद इस सैंटर में 50 लड़कियां रोजाना सिलाई-कड़ाई सीख पाएंगी।
सैंटर की इंचार्ज श्रीमति विद्या पांडे ने बताया कि लायंस क्लब के इस सैंटर में जरूरतमंद लड़कियों को सिलाई-कड़ाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर लॉयन आर.के. चिलाना ने बताया कि लायंस भवन में सिलाई सैंटर के अलावा लॉयन विजन सैंटर, फिजियोथैरेपी सैंटर, डेंटल सैंटर, स्किन सैंटर भी चल रहे हैं जिससे आसपास के जरूरतमंद व गरीब लोगों का नि:शुल्क ईलाज किया जाता है। इसके अलावा आखों के कैट्रक्ट ऑपरेशन भी समय-समय पर लायंस हॉस्पिटल दिल्ली द्वारा फ्री करवाएं जाते हैं।

Related posts

अंबाला कैंट में पहला स्टेट स्पाईनल इंजरी सैंटर खोला जा रहा है

Metro Plus

लायन इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक कांफ्रेंस 17 अप्रैल को: लायन आरके चिलाना बने नोमीनेशन कमेटी के को-चेयरमैन

Metro Plus

हवाबाजी पड़ी महंगी, अपने ही पैर पर चली गोली।

Metro Plus