Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

नकदी की कमी की समस्या शुक्रवार तक खत्म हो जाएगा

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद,19अप्रैल;स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ;एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि देश के उन राज्यों में कैश की किल्लत शुक्रवार को खत्म हो जाएगी जहां पिछले कुछ दिनों से एटीएम खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कैश की कमी की समस्या खत्म करने के लिए वहां करंसी की खेप भेजी जा रही है। कुमार ने कहा कि कुछ इलाके के एटीएम खाली हैं और उनमें बड़े नोट नहीं डाले गए । गुरुवार को संवाददाताओं से बात करते हुए एसबीआई चेयरमैन ने कहा ,कैश की कमी की समस्या व्यापक नहीं है। यह तेलंगाना और बिहार जैसे राज्यों तक सिमटी है।
हमें उम्मीद है कि कल तक इसका समाधान कर लिया जाएगा । क्योंकि कैश भेजे जा चुके हैं। जो आज शाम तो उन राज्यों में पहुंच जाएंगे। कैश की जमाखोरी कर रहे लोगों को ताजा किल्लत का जिम्मेदार बताते हुए कुमार ने कहा कि पैसे सिस्टम में आते-जाते रहने चाहिए। यानी अगर लोग बैंक से पैसे निकालें तो वह वापस बैंक में जमा भी होना चाहिए।

Related posts

Dynasty स्कूल में उत्साह और श्रद्वा के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।

Metro Plus

रामायण हमारी संस्कृति एवं परम्परा को जीवित रखे हुए है: अरूण बजाज

Metro Plus

यूपी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी बनाएगी बहुमत से सरकार: विपुल गोयल

Metro Plus