Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

Fogaat School ने Volleyball में अरावली स्कूल को हराया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 25 नवम्बर:
रावल बाल शिक्षा केंद्र, प्रतापगढ़ सैक्टर-56 स्थित मैदान में आयोजित दो-दिवसीय वालीबॉल टूर्नामेंट में पहले दिन के खेल में फौगाट पब्लिक सी० सै० स्कूल, राजीव कॉलोनी ने प्रतिद्वंदी अरावली इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद को लगातार दो सेटो में 15-14 व 15-11 से शिकस्त देकर खेल प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन विद्यालय हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सभी प्रतिभागी विद्यालयों की मार्च पास्ट के साथ हुआ, जिसमें फौगाट स्कूल की शानदार प्रस्तुति रही। प्रतियोगिता में जीत से आगाज करने पर खुशी जाहिर करते हुए स्कूल निदेशक सतीश फौगाट ने खिलाड़ी प्रतिभागियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि स्कूली बच्चों का धमाकेदार प्रदर्शन ही उनको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलवाने में सहायक है।
फौगाट स्कूल वॉलीबाल टीम में कप्तान नवराज, उप-कप्तान पंकज, लिफ्टर जुनैद, स्मैशर सुहैल खान, विशाल शर्मा, ऋषिराज, कुंदन, अभिषेक, मो० शाद, तरुण और सोनू शामिल थे। सभी खिलाडियों के आपसी तालमेल और सुझबुझ की वजह से ही प्रतिद्वन्दी टीम को शिकस्त देने में फौगाट स्कूल की टीम कामयाब रही।

Related posts

शिक्षा को नया आयाम दे रहा है विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल: गुर्जर

Metro Plus

रोटरी क्लबों के सहयोग से थैलासिमिया पीडि़त बच्चों की मदद के लिये रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को मजबूत बनाने के लिए वोट जरूर बनवाएं: यशपाल

Metro Plus