Metro Plus News
Uncategorizedएजुकेशनफरीदाबाद

BK पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया Food Fest

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,17 नवम्बर:
नंगला रोड़ स्थित बी.के. पब्लिक स्कूल में फुड फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन बहुत धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे जबकि ए.डी.पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ० सुभाषचंद्र विशेष अतिथि के तौर पर। फुड फेस्ट कार्यक्रम के लिए पूरे स्कूल को गुब्बारों से सजाया गया था।
कार्यक्रम में बच्चों ने गोलगप्पे, चाऊमीन, बर्गर, चिल्ली पोटैटो, मेकरोनी, भेलपूरी, आइसक्रीम आदि जैसे विभिन्न प्रकार के खानपान के स्टाल लगाए थे। अभिभावकों ने इस अवसर पर भाग लेते हुए सभी स्टॉलों पर जाकर स्वादिष्ट पकवानों का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के डॉ. वाष्णिर्वय, गुलाबचंद, अमन अग्रवाल, त्रिलोकचंद आदि अन्य अतिथिगणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथि बच्चों के जोश को देखकर हर्षोल्लाष से भर गए।
स्कूल के प्रबंधक भूपेंद्र श्योराण ने बच्चों व उनके अध्यापकों को इस शानदार कोशिश के लिए बधाई दी और उनकी मेहनत के लिए उनका प्रोत्साहन किया। पूरा स्कूल का प्रांगण खुशी और बच्चों के जोश से भरपूर था।

Related posts

यातायात पुलिस ने N.I.T Zone में सड़क किनारे खड़े खराब वाहनों को क्रेन द्वारा उठवाया

Metro Plus

कोहरे के दौरान अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें रेलवे ने बनाया नया प्लान

Metro Plus

मोदी के प्रकाश पथ के सपने को साकार करेगी फिलिप्स: हरीश चेतल

Metro Plus